CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लोकतंत्र रचेगा नया इतिहास, द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

लोकतंत्र रचेगा नया इतिहास, द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी
Share

 आज देश को पहला आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलेगी। आदिवासी समुदाय में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में सुबह सवा 10 बजे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। चीफ जस्टिस ( chief justice)न. वी. रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद ( president)की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

बता दे मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा( odisha) से 64 खास मेहमान आएंगे। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन ( president house)में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा। मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं।

मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति ( president)होंगी

मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं। भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ( ramnath kovind)ने इसी तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति ( president) 

मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। मुर्मू (64) ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया।


Share

Leave a Reply