CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Night Curfew Breaking : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, देखें आदेश

Night Curfew Breaking : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, देखें आदेश
Share

भोपाल | कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद देश के ज्यादातर राज्यों में पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है. देश के कई राज्यों से नाइट कर्फ्यू भी हटा लिया गया है और ज्यादातर गतिविधियों को इजाजत दे दी गई है. इन सबके बीच मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भी राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद नाइट कर्फ्यू को खत्म करने का ऐलान किया. राज्य सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है. पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से भी कम हो चुका है. उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार (22 फरवरी) से Night Curfew के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, मेरी समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि मास्क पहनें, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें. होली, रंगपंचमी और अन्य आगामी त्योहारों में लापरवाही न बरतें, समस्त सावधानियों का पालन करें, स्वस्थ रहें.

उन्होंने आगे कहा, प्रदेश में कोविड 19 पूरी तरह से नियंत्रित है. यह हमारे सभी स्वास्थ्यकर्मी भाई-बहनों के समर्पण व आप नागरिकों की जागरुकता व योगदान के कारण संभव हुआ है. कोरोना नियंत्रित हुआ है, गया नहीं है. जागरूक रहें, पूर्व की भांति सभी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करते रहिये.


Share

Leave a Reply