BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश
Share

जयपुर | राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर-जोधपुर की कोविड समीक्षा बैठक में बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की चेन तोडऩा बेहद जरूरी है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसम्बर तक : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

यदि लोग नहीं मानते है तो दिन में भी कफ्र्यू लगाया जाएगा। ऐसे में यदि लोग मास्क नहीं पहनेंगे, भीड़ करेंगे या सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं करेंगे तो दिन के कफ्र्यू का भी उन्हें सामना करना पड़ेगा। साथ ही सीएम ने हैल्थ प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही।

पढ़ें : चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर 

साथ ही सीएम गहलोत ने खांसी-जुकाम-बुखार के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। होम आईसोलेशन में रह रहे रोगियों तथा उनके सम्पर्क में आए परिजनों को क्वारेंटीन नियमों की पालना के लिए जिला कलेक्टर आदेश जारी कर पाबंद करने की बात भी वीसी के दौरान सीएम ने कही। संदिग्ध रोगियों और उनके परिजनों की समझाइश तथा पड़ोसियों का सहयोग लेकर होम आईसोलेशन के नियम की पालना के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
 
 
इस काम में इन्सीडेन्ट कमाण्डर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एनजीओ तथा जागरूक नागरिकों की वार्ड कमेटियां बनाकर उनका सहयोग लें। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना जांचों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए. जांचें बढऩे से एक बार तो पॉजिटिव मामलों की संख्या अधिक बढ़ सकती है, लेकिन इससे संक्रमण की चेन को तोडऩे में मदद मिलेगी. संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के बाद उनका इलाज और उन्हें आइसोलेट कर ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है.

Share

Leave a Reply