BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये फल, हमेशा रहेंगे हेल्दी

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये फल, हमेशा रहेंगे हेल्दी
Share

खराब लाइफस्टाइल, बेवक्त खानापीना और नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. इन सभी चीजों का असर मेटाबॉलिज्म पड़ता है. थायराइड एक ऐसी बीमारी है. थायराइड बटरफ्लाई की तरह दिखने वाला ग्लैंड है जो हमारे गले की नीचे होते हैं. ये शरीर के कई हिस्सों को कंट्रोल करने में मदद करता है. इस ग्लैंड में किसी तरह की परेशानी से थकान, बाल टूटना, कोल्ड, वजन बढऩा और अन्य लक्षण नजर आने लगते हैं. थायरइड दो तरह का होते हैं. हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म. दोनों स्थितियां अलग- अलग बीमारी के कारण होती हैं जो थायराइड ग्लैंड को प्रभावित करने का काम करती हैं.
डाइट थायराइड के लक्षणों को मैनेंज करने में मदद करता है. एक पौष्टिक और संतुलित आहार के साथ दवाएं लेने से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है. इसमें आयोडिन, कैल्शियम और विटामिन डी वाली चीजों के सेवन से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है. हम आपको ऐसे 4 फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं जिसका सेवन कर थायराइड के लक्षण को कम कर सकते हैं.
सेब
सेब सबसे हेल्दी फूड होता है और दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला फल है. रोजाना एक सेब खाना से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद करता है और थायराइड ग्लैंड को मैनेज करने में मदद करता है. अध्ययनों से पता चलता है कि सेब आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है. ये मोटापा, डायबिटीज, और हृदय रोग के खतरे को कम करता है.
बैरिज
बैरिज यानी जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो थायराइड के लिए फायदेमंद होता है. जामुन में विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होत है जो फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करता है. थायराइड में डायबिटीज और वजन बढऩा आमबात है. स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
संतरा
संतरा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो फ्री रेडिकल्स को दूर रखने में मदद करता है. विटामिन सी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है.
अनानास
अनानास में विटामिन सी और मैंगनीज की भरपूर मात्रा होती है. ये दोनों पोषक तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है जो थकान को दूर करने में मदद करता है. अनानास कैंसर, ट्यूमर और कब्ज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की just36news पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
 


Share

Leave a Reply