BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें तेज, डोमिनिका पहुंची सीबीआई और ईडी की टीम

 भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें तेज, डोमिनिका पहुंची सीबीआई और ईडी की टीम
Share

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से फरार पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की छह सदस्यीय तेजतर्रार टीम डोमिनिका पहुंच गई है। कैरिबियाई अदालत ने यदि चोकसी को भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दी तो यह टीम उसे देश वापस लाएगी। मेहुल चोकसी को वापस एंटीगुआ भेजा जाएगा या फिर भारतीय एजेंसियों को कस्टडी दी जाएगी, इस पर डोमिनिका की अदालत आज फैसला करेगी। 

उल्लेखनीय है कि चोकसी 2018 से एंटीगुआ में वहां की नागरिकता लेकर रह रहा है। वह इस साल 23 मई को एंटीगुआ और बारबूडा से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। बाद में उसे डोमिनिका में अवैध तरीके से घुसने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। पिछले हफ्ते ही ही भारत से चोकसी के खिलाफ दस्तावेजी सुबूतों के साथ एक जेट भेजा गया था। जिन्हें अदालत में सुनवाई के दौरान पेश किया जाएगा और अदालत को बताया जाएगा कि वह भारत का नागरिक है और वहां से बैंक में धोखाधड़ी करके भागा है।

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पीएनबी के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच कर रहा है।

Share

Leave a Reply