नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Election Result 2022 : यूपी में छाया भगवा रंग , उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर , आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी बढ़त

Election Result 2022 : यूपी में छाया भगवा रंग , उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर , आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी बढ़त
Share

उत्तरप्रदेश : उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा बड़े बहुमत की ओर है वहीं सपा काफी पीछे रह गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल गई है। वहीं हॉट सीट की बात करें तो फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और जहूराबाद से ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझान में यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।

पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में तो वहीं मणिपुर दो चरणों में मतदान संपन्न हुए। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां करीब 50 हॉट सीटें हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री शामिल हैं। पंजाब में एग्जिट पोल सही साबित हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और अकाली दल का काफी पीछे छोड़ दिया है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पंजाब में मजबूती से चुनाव लड़ी है। उत्तराखंड में भाजपा बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई है। 


Share

Leave a Reply