BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है सेब का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है सेब का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
Share

सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड, आयरन, पौटेशियम, प्रोटीन, फास्फोरस और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसी वजह से लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर सेब का अधिक सेवन किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए आज आपको बताते हैं कि सेब का अधिक सेवन करने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पेट संबंधी समस्याओं का रहता है खतरा
जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम प्रभावित होता है, जिसके कारण पेट में गैस, जलन और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दरअसल, सेब में फाइबर की अधिकता होती है और अधिक फाइबर के सेवन से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में ही सेब का सेवन करें ताकि आपको किसी भी तरह की पेट संबंधी समस्या से जूझना न पड़े।
बढ़ सकता है वजन
सेब का अधिक सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी है। इस समस्या को सामान्य न समझें क्योंकि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों का घर बना सकती है। इसलिए रोजाना सीमित मात्रा में ही सेब का सेवन करें। वैसे कभी-कभी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढऩे लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की समस्या की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
लो ब्लड प्रेशर का बन सकता है कारण
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर यानि निम्न रक्तचाप की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको भूल से भी सेब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सेब का अधिक सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपको कई गंभीर पेरशानियां हो सकती हैं।
दांतों का स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित
सेब का अधिक सेवन दांतों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि सेब में एक ऐसा एसिड मौजूद होता है, जो अगर दांतों के संपर्क में ज्यादा आता है तो इससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं। वहीं, दांतों में संवेदनशीलता से दांतों में दर्द और इनके टूटने की संभावना अधिक हो सकती है। अगर आपको अपने दांतों में संवेदनशीलता महसूस होती है तो तुरंत दंत चिकित्सक से संपर्क करें।

 


Share

Leave a Reply