BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Exit Poll में बड़ा उलटफेर, पुडुचेरी से असम और बंगाल तक सियासी हलचल तेज

Exit Poll में बड़ा उलटफेर, पुडुचेरी से असम और बंगाल तक सियासी हलचल तेज
Share

 नई दिल्ली। Exit Poll : विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजों ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक कई राज्यों में सत्तारूढ़ दलों को चुनौती मिलती दिख रही है, जबकि कुछ जगहों पर सत्ता में वापसी के संकेत भी मिल रहे हैं।

पुडुचेरी में भाजपा की बढ़त का अनुमान
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार पार्टी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, जो उसे सत्ता के करीब ला सकता है।

असम में NDA की वापसी के संकेत
Exit Poll : पूर्वोत्तर के अहम राज्य असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। विभिन्न एग्जिट पोल NDA को 80 से 100 सीटों के बीच आंक रहे हैं, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है। इससे राज्य में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर, भाजपा को बढ़त
सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला पश्चिम बंगाल में नजर आ रहा है। यहां कुल 6 एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें से 5 भाजपा के पक्ष में सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं, जबकि एक पोल तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बढ़त देता है।

-प्रजा पोल: TMC 85-110, भाजपा 178-200
– पी-मार्क: TMC 118-138, भाजपा 150-175
– पोल डायरी: TMC 99-127, भाजपा 142-171
– मैट्रिज: TMC 125-140, भाजपा 146-161
– चाणक्य स्ट्रैटीज: TMC 130-140, भाजपा 150-160
– पीपुल्स पल्स: TMC 177-187, भाजपा 95-110


Share

Leave a Reply