BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

BIG BREAKING : अलाव ताप रहे बच्चों के अलाव में हुआ धमाका, 1 के हाथ के उड़े चीथड़े, जाने कहा की है यह खबर

BIG BREAKING : अलाव ताप रहे बच्चों के अलाव में हुआ धमाका, 1 के हाथ के उड़े चीथड़े, जाने कहा की है यह खबर
Share

रायबरेलीउत्‍तर प्रदेश के रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि रायबरेली में शनिवार सुबह कूड़े को एकत्र कर अलाव तापते वक्त अचानक एक के बाद एक धमाके हुए। आस-पास बैठे चार मासूम बालक इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए।

पढ़ें : BIG BREAKING : मामा ने ही लूट ली अपनी 4 साल की भांची की अबरू, बच्ची की हालत गंभीर 

अलाव ताप रहे एक मासूम के हाथ के चीथड़े उड़ गए। चारों घायल बालकों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बीती रात गांव से एक बरात गुजरी थी। इस दौरान हुई आतिशबाजी में कुछ पटाखें फुस्‍स हो गए, जो कूड़े में मिल गए। अलाव तापते वक्‍त अचानक कूड़ें में मिले फुस्‍स पटाखे दगने लगे।  

पढ़े : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी

 

ये है पूरा मामला 

मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के झाबर हरदोपट्टी गांव में शुक्रवार की रात बरात आई थी। अगवानी में जमकर आतिशबाजी हुई थी। सुबह ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर कूड़ा एकत्रित किया। आतिशबाजी के दौरान कुछ फुस्स हो गए पटाखे भी कचरे में मिल गए। कूड़े में आग लगाई गई।

पढ़ें : अनोखी खबर : माँ और बेटी ने एक साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, जाने कहाँ की और क्या है पूरी खबर 

अलाव तापने कई बच्चे एकत्रित हो गए, जो इस बात से अनजान थे कि अलाव में फुस्स पटाखे भी पड़े हैं। कुछ ही देर में तेज आवाज के साथ एक-एक करके कई पटाखे दगने लगे। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते, तब तक स्थिति भयावह हो चुकी थी। गांव के शिवा पुत्र रामबोध के हाथ के चीथड़े उड़ गए। उसके साथ ही प्रियांशू पुत्र रामराज, आर्यन पुत्र रामबोध और शिवांक पुत्र गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए पहले सीएचसी लाया गया। हालत नाजुक होने के कारण बालकों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि शिवा के हाथ में और प्रियांशू की आंख में ज्यादा चोट आई है। ऑन कॉल सर्जन को बुलाकर सभी बच्चों का अच्छे से इलाज किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply