CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ट्रेन में पिता ने की अपने बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश,जानिए क्या थी वजह

ट्रेन में पिता ने की अपने बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश,जानिए क्या थी वजह
Share

जीआरपी ने किया मामला दर्ज..भेजा जेल..

बिलासपुर। जिले में एक पिता ने अपने ही बच्चे की हत्या करने का किया प्रयास। बताया जा रहा है कि पिता ने स्टेशन यार्ड में बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश। आरोपी पिता ने बच्चे के शर्ट में पीछे सेआग लगा दी। आग लगने के बाद बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे को जलता देख आस-पास मौजूद यात्रियों ने उसकी जान बचाई। फिलहाल आरोपी पिता को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल सिम्स अस्पताल में बच्चे का इलाज किया जा रहा है। वहीं जीआरपी ने आरोपी पिता पर अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लोकल ट्रेन में सफर करने वाले एक शख्स ने उसलापुर स्टेशन यार्ड में ट्रेन के रुकते ही अपने बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश की है। ट्रेन में पिता द्वारा बालक को जलाता देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच बचाव किया। फिर आरोपी पिता को उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ को हवाले कर दिया गया।
 
जहां आरपीएफ ने आरोपी पिता के खिलाफ अपराध दर्ज कर मासूम बालक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया। दरअसल, चुचुहियापारा घटना के बाद अधिकांश ट्रेनों को उसलापुर स्टेशन डायवर्ट किया गया है। इस वजह से डोंगरगढ़ से गेवरारोड लोकल बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन के बजाए दाघापारा से उसलापुर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना किया गया था। रात तकरीबन 12 बजे लोकल ट्रेन उसलापुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंची थी, जहां प्लेटफॉर्म खाली नहीं होने पर ट्रेन को आउटर में खड़ा कर दिया गया था। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे उत्तर प्रदेश रायबरेली निवासी एक शख्स ने मौका देख अपने 11 साल के मासूम बच्चे को जलाने का कोशिश की। आरोपी ने बच्चे के शर्ट में आग लगाकर मारने का प्रयास किया। शर्ट में लगी आग बढऩे से बच्चे को तकलीफ हुई और उसने चिल्लाना शुरु कर दिया।

कोच में मौजूद यात्रियों ने बच्चे की चीख पुकार को सुनकर मौके पर पहुंच बीच बचाव करते हुए आग को बुझाया और पिता को पकड़कर बच्चे से अलग किया। ट्रेन के उसलापुर स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी और पिता को आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ ने आरोपी पिता को जीआरपी के हवाले दिया वहीं जीआरपी ने आरोपी पर अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया।
 

घूमाने के लिए लाया था घर से

जीआरपी ने गुरुवार को सिम्स पहुंचकर बालक का बयान लेने पहुंची। हालांकि तकलीफ में होने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाया। उसने बताया कि पिता घूमाने लेकर जाने की बात कहकर घर से लाया था। ट्रेन में अचानक उसने आग लगा दी। इसकी वजह वह कुछ नहीं बता पाया। उसकी हालत में सुधार आने के बाद जीआरपी बयान लेगी।


Share

Leave a Reply