नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ एफआईआर योगी सरकार की बौखलाहट

मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ एफआईआर योगी सरकार की बौखलाहट
Share

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश प्रवक्ता व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर किए जाने पर एतराज जताते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में सत्ता जाने के भय से भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है। इसके पूर्व भी डरी हुई योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को लखनउ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था।
जारी प्रेस नोट में प्रदेश प्रवक्ता चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में डर की भावना है। यूपी में सत्ता जाना तय है इसलिए डर कर ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल नोएडा सदर में पार्टी प्रत्याशी पंखुडी पाठक के साथ डोर टू डोर प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की थी। लेकिन योगी सरकार के इशारे पर अफसरों ने मुख्यमंत्री बघेल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई दी। योगी सरकार की यह कार्रवाई बौखलाहट का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री बघेल को लखनउ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। जनता इस चुनाव में योगी सरकार को सबक सिखाएगी। 


Share

Leave a Reply