लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

उसलापुर रेलवे स्टेशन के समीप हुई फायरिंग छात्र के कंधे पर लगी गोली

उसलापुर रेलवे स्टेशन के समीप हुई फायरिंग छात्र के कंधे पर लगी गोली
Share

मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर शहर से सटे उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात गोली चलने की खबर प्रकाश में आई है गोली चलने के बाद पुलिस की टीम ने आसपास के इलाके की मोर्चाबंदी का जांच पड़ताल शुरू कर दी है और घायल छात्र को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो में दाखिल कराए गए इंजीनियर कॉलेज के छात्र के बयान ने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। अपोलो में भर्ती कराया गए युवक का दावा है कि, वह अपनी महिला मित्र के साथ उस्लापुर स्टेशन के थोड़ा आगे से लौट रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने तमंचा दिखा कर धमकाने की कोशिश की, जब युवक ने विरोध किया तो अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। युवक के कंधे पर गोली लगी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम विश्वजीत परिडा है, जो कि चौकसे कॉलेज में इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता है। युवक जिस महिला मित्र के साथ था, उसे लेकर जानकारी यह है कि, वह इंजीनियरिंग कॉलेज की ड्रॉप आउट है।

युवक युवती को लेकर यह खबरें है कि, दोनों ने कोई नीजि पार्टी आयोजित की थी, जिसमें वे दो हा शामिल थे,जिसके बाद जबकि वे लौटने लगे तो यह घटना हुई। एडिशनल एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गोली चलाए जाने की घटना युवक ने बताई है, हम हर पहलू की जाँच कर रहे हैं,युवक को अपोलो दाखिल कराया गया है,जहां उसका उपचार जारी है, सिविल लाईंस थाने में 307 का अपराध दर्ज किया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस पतासाजी कर रही है, लेकिन पुलिस को घटना को लेकर बताए जा रहे ब्यौरे को लेकर प्रारंभिक विवेचना में विरोधाभासी तथ्य मिले हैं। जिस खंडहरनुमा स्थल पर यह कथित पार्टी आयोजित थी, पुलिस को वहाँ से बीयर की उपयोग की हुई बोतलें बरामद हुई हैं।

Share

Leave a Reply