लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर बनीं इंदिरा कला-संगीत यूनिवर्सिटी की कुलपति
रायपुर, राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिक मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल उइके ने ममता चन्द्राकर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का नाम और ऊंचाईयों तक ले जाएंगी।
विश्व प्रसिद्ध इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ में विश्वविद्यालय के अधिनियम 1956(छ.ग.संशोधन अधि.2019)की धारा 12 की उपधारा (7) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पद्मश्री श्रीमती मोक्षदा चन्द्राकर को मेरे द्वाराआज कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलपति नियुक्त किया गया है pic.twitter.com/Go6SJk2eUd
— Anusuiya Uikey (@AnusuiyaUikey) July 21, 2020
यह नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (छत्तीसगढ़ संशोधन अधिनियम 2019) की धारा 52 की उपधारा (7) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति द्वारा की गई है। श्रीमती चन्द्राकर का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।







.jpeg)












