नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उनकी भाषा को लेकर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

 पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उनकी भाषा को लेकर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मीडिया पर दी गई एक टिप्पणी पर आज ट्वीट कर कहा कि इस तरह की ओछी और अशिष्ट भाषा आपको शोभा नहीं देती है।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने कहा कि  एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खुलेआम धमकी दे रहा है। इस तरह की भाषा से छत्तीसगढ़ बदनाम हो रहा है। डा. सिंह ने श्री बघेल से  कहा कि कम से कम प्रदेश की गरिमा का तो ख्याल रखिए।
 

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कान खोलकर सुन लिया जाए, राहुल गांधी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है। लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने श्री बघेल के इसी टिप्पणी को लेकर उनकी भाषा को लेकर उन पर निशाना साधा है।

Share

Leave a Reply