BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

धर्मांतरण के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर कसा शिकंजा, कही ये बड़ी बाते

धर्मांतरण के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर कसा शिकंजा, कही ये बड़ी बाते
Share

धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। गरियाबंद में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रमन ने कहा कि ढाई साल की इस कांग्रेस सरकार में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण चल रहा है। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक धर्मांतरण को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है। वहीं ढाई-ढाई साल पर भी रमन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं में कुर्सी दौड़ हो रही है।
रमन सिंह शुक्रवार को गरियाबंद जिले के छुरा पहुंचे थे। यहां रमन ने कोसंबुड़ा घाट में वृक्षारोपण कर तीज मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए रमन ने एक बार फिर से नान घोटाले को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ED के सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में भूपेश सरकार नान घोटाले के दो आरोपियों को बचाने में लगी है, इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार की स्थिति ठीक नहीं
रमन सिंंह ने पंजाब की राजनीतिक हालत का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार की स्थिति ठीक नहीं है। रमन ने कहा कि कांग्रेस का ढाई ढाई साल का मुख्यमंत्री का मुद्दा जल्द नहीं सुलझने के कारण प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में कुर्सी दौड़ हो रही है, सरकार विकास के मुद्दों को छोड़कर कुर्सी के पीछे दौड़ लगा रही है।


धर्मांतरण पर लगातार हमलावर है बीजेपी
दरअसल, धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर बीजेपी इन दिनों लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी नेता धर्मांतरण को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। खासकर रमन सिंह भी बयान दे चुके हैं। इसके पहले उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था कि छत्तीसगढ़ में यदि धर्मांतरण बंद नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी ईंट से ईंट बजा देगी। सरकारी संरक्षण में जो धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है उसे रोकने भाजपा का कार्यकर्ता चाहे पानी गिरे या आग बरसे डिगने या हटने वाला नहीं है। रमन का ये ट्वीट रायपुर में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद आया था। यहां रमन सिंह समेत तमाम नेताओं ने बरसात में भींगते हुए राजधानी की सड़कों पर धर्मांतरण के खिलाफ शांति मार्च निकाला था।


रमन सिंह ने 2 दिन पहले नान घोटाले को लेकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा था। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भूपेश बघेल SIT जांच में दखल दे रहे हैं। आरोपी IAS अफसर अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के खिलाफ केस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।


Share

Leave a Reply