70 की उम्र में मिला सच्चा प्यार...तो कपल ने रचा ली शादी
प्यार में ना कोई उम्र देखता है ना कोई धर्म. अगर आप किसी के प्यार में पड़ गए हैं तो बस आपको सामने वाला इंसान ही नजर आएगा. एक बार के लिए लोग सही-गलत का फर्क भी प्यार में भूल जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था फ्लोरिडा (Florida) की रहने वाली सिंथिया के साथ. एक डेटिंग एप पर सिंथिया की मुलाक़ात जेम्स क्लार्क से हुई. इसके बाद दोनों की मुलाक़ात प्यार में बदल गई और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. अब इस कपल ने अपनी शादीशुदा लाइफ (Couple Married At 70) की डिटेल लोगों के साथ शेयर की है. साथ ही इस वक्त को अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत लम्हा बताया. सिंथिया की उम्र जहां 70 साल है वहीं जेम्स 69 के हैं. दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर अपने प्यार को पाया और अब बेहद खुश हैं. इनसाइडर से बातचीत में सिंथिया ने बताया कि उसे हमेशा से पता था कि जेम्स उसकी हर जरुरत को पूरा कर सकता है. वो दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. इस वजह से कभी भी एक-दूसरे से कुछ घंटे के अलावा दूर नहीं रह पाते. शादी के आठ महीने बाद अब इस कपल ने अपनी मैरिड लाइफ की डिटेल लोगों के साथ शेयर की. और यकीन मानिये ये कपल किसी जवान शादीशुदा जोड़े की तरह की अपनी लाइफ का मजा ले रहा है.







.jpeg)












