BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार

 दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार
Share

कानपुर। कानपुर में सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी) में तैनात कर्नल रैंक के एक सेना अधिकारी ने कैंट इलाके में अधिकारी की मेस में कथित तौर पर अपने दोस्त को बेहोशी की दवा पिलाई और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 10 दिसंबर की है लेकिन शनिवार को कैंट पुलिस स्टेशन में महिला के पति द्वारा शिकायत करने के बाद अब सामने आई है। थाने में महिला के पति ने कर्नल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
 

महिला के पति के अनुसार, उनके दोस्त कर्नल नीरज गहलोत ने उन्हें और उनकी रूसी पत्नी को अपने यहां रात के खाने के लिए आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार करके वे 10 दिसंबर को लखनऊ से कानपुर आ गए। एसपी राज कुमार अग्रवाल ने कहा, दिन में खरीदारी करने के बाद वे सीओडी में कर्नल के आधिकारिक बंगले पर गए, जहां उन्हें कर्नल ने बेहोशी की दवा वाली शराब पिलाई। उनके बेहोश होने के बाद कर्नल ने अपने दोस्त की पत्नी को खींचकर दूसरे कमरे में ले गए और वहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने कर्नल को धक्का दिया और चिल्लाई भी लेकिन कर्नल ने उसे बेहरमी से मारा जिससे महिला बेहोश हो गई।
 

 

होश में आने पर महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीडि़ता का पति शिकायत दर्ज कराने के लिए रविवार को कैंट थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रूस की हैं और पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। कर्नल अभी फरार है।

Share

Leave a Reply