BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर विवाहिता ने लगाया ये आरोप

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर विवाहिता ने लगाया ये आरोप
Share

मेरठ, मेरठ के मोदीपुरम में एक शादीशुदा युवती ने एक युवक पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. दरअसल विवाहिता के फोन पर आई युवक की मिस्ड कॉल के बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. जिससे दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर वो प्यार में बदल गई. लेकिन शादीशुदा युवती ने आरोप लगाया है कि युवक और उसके मामा ने जेवरी गांव के जंगल स्थित खंडहरनुमा कमरे में उसे रातभर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. वहीं दूसरी ओर आरोपी अपने घर से फरार है.
जानकारी के अनुसार शादीशुदा युवती कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसकी शादी करीब 20 दिन पूर्व हुई थी. लेकिन शादी के बाद उसके मोबाइल पर जेवरी गांव निवासी अंकुर की मिस्ड कॉल आई. जिससे दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. जिसके बाद दोनों पार्क और होटल में घूमने भी गए. विवाहिता के अनुसार अंकुर उसे फोन करके मिलने बुलाता था और दोनों जगह-जगह घूमने जाते थे.
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि अंकुर ने उसे 7 जुलाई को कॉल करके घर से बुलाया. जिसके बाद अंकुर उसे जेवरी ले गया. जहां उसका मामा मोनू भी मौजूद था. मोनू ने विवाहिता से जबरन शादी की जिद की. लेकिन युवती ने मना कर दिया. जिसके बाद अंकुर उसे लेकर जेवरी के जंगल में चला गया और बंधक बनाकर रातभर उसके साथ रेप किया. जब विवाहिता किसी तरह वहाँ से भागी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लियया गया है. आरोपी अपने घर से फरार है. लेकिन जल्द उसे अरेस्ट किया जाएगा.
 


Share

Leave a Reply