CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फोन लगाते ही आज से नहीं सुनाएगी देगी अमिताभ बच्चन की ये आवाज, जानिए इसकी वजह

फोन लगाते ही आज से नहीं सुनाएगी देगी अमिताभ बच्चन की ये आवाज, जानिए इसकी वजह
Share

 नई दिल्ली: आज से आपको साइबर क्राइम के बारे में सतर्क करने वाली बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी. सूत्रों के अनुसार इस कॉलर ट्यून को आज से हटाने का फैसला किया गया है. ये कॉलर ट्यून आपको तब सुनाई देती थी जब आप अपने किसी को जानकार को फोन करते थे तो आपको रिकॉर्डेड मैसेज सुनाई देता था.

दरअसल, ये कॉलर ट्यून सरकार के उस अभियान का हिस्सा था जिसे साइबर ठगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा था. अब चुकि ये अभियान खत्म हो गया है तो इस वजह से सरकार ने इस कॉलर ट्यून को भी हटाने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि इस कॉलर ट्यून को लेकर बीते कुछ समय से कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत कर रहे थे. शिकायकर्ताओं का कहना था कि आपातकालीन स्थिति में किसी को कॉल लगाने के कर्म में इसके होने की वजह से ज्यादा समय लग जाता है. कई लोगों ने तो इस ट्यून को लेकर अमिताभ बच्चन को भी ट्रोल किया था. अपनी ट्रोलिंग के जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि जो कहना है सरकार से कहो, हमें जो कहा सो हमने किया.


Share

Leave a Reply