नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : भारत में कल से लगेगी 18+ आबादी को वैक्सीन का बूस्टर डोज, वैक्सीन के रेट में हुई कमी, ये होंगे नए रेट

बड़ी खबर : भारत में कल से लगेगी 18+ आबादी को वैक्सीन का बूस्टर डोज, वैक्सीन के रेट में हुई कमी, ये होंगे नए रेट
Share

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से बचाव के लिए 10 अप्रैल से देशभर में सभी वयस्कों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगने लगेगा. इससे पहले देश के दो बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती कर दी है. अब ये दोनों वैक्सीन प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर सिर्फ 225 रुपए में उपलब्ध होगी. इनकी कीमतों में कटौती की जानकारी दोनों कंपनीज के प्रमुखों ने ट्विटर पर दी.
कोविशील्ड वैक्सीन 600 रुपए और कोवैक्सीन 1200 प्रति डोज के बजाय अब 225 रुपए में मिलेगी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद SII ने निजी अस्पतालों के लिए COVISHIELD वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये प्रति खुराक करने का फैसला किया है. हम एक बार फिर केंद्र की सराहना करते हैं कि उन्होंने सभी वयस्कों को प्रिकॉशन डोज दिए जाने का फैसला लिया.

वहीं भारत बायोटेक की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, सुचित्रा इल्ला ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि, हम सभी वयस्कों के लिए प्रिकॉशन डोज उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत करते हैं. केंद्र सरकार से परामर्श के बाद हमने निजी अस्पतालों के लिए COVAXIN की कीमत ₹ 1200 से ₹ ​​225 प्रति डोज करने का निर्णय लिया है.

बता दें कि 18+ आयु वर्ग वाले सभी नागरिक 10 अप्रैल से कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. इसके लिए सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रिकॉशन डोज उपलब्ध होंगे. वहीं पहले और दूसरे डोज के लिए सरकारी टीकाकरण सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान जारी रहेगा.

इसके अलावा सरकारी केंद्रों पर हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क बूस्टर डोज देना जारी रहेगा. सरकार ने कहा कि इसमें तेजी लाई जाएगी.


Share

Leave a Reply