BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर अधिवक्ताओं में रोष

हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर अधिवक्ताओं में रोष
Share

रुड़की । बीस दिन बाद भी अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जतायी है। रामनगर कचहरी परिसर में अधिवक्ता एकत्र हो गए। इस पर इंस्पेक्टर ने वहां पहुंचकर वार्ता कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत किया। नौ जून की रात में अधिवक्ता राव उस्मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। टांडा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर निवासी भाई लुकमान की तहरीर पर पहली पत्नी गुलशना आरा, डॉ. साबिर रहमान, मरियम और सैय्यद बिलाल उर्फ शैंकी निवासी रुड़की के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड को करीब बीस दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पायी है। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर पूर्व में भी रुड़की के अधिवक्ता अपनी नाराजगी जता चुके हैं। सोमवार को भी रामनगर कचहरी परिसर में अधिवक्ता एकत्र हो गए। सूचना पर गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं को शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया। इस मौके पर राव मुनफैत अली, धीरेंद्र पाल सिंह, नौशाद, सुशील पाल, राव शादाब, कपिल शर्मा, सूर्यकांत सैनी, तौकीर अहमद, श्रीकांत धीमान, अनुज त्यागी, सत्तो बर्मन, बालेश्वर कुमार, नीलम, सुशील थपलियाल, बबलू गौतम, बीडी कर्णवाल, परवेज रहमान, संजय उपाध्याय और रवि प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


 


Share

Leave a Reply