CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस में कलह पर गुलाम नबी आजाद का बयान, कहा- फाइव स्टार होटलों में बैठकर नहीं लड़े जाते चुनाव

कांग्रेस में कलह पर गुलाम नबी आजाद का बयान, कहा- फाइव स्टार होटलों में बैठकर नहीं लड़े जाते चुनाव
Share

नई दिल्ली, कांग्रेस के भीतर के कलह पर पार्टी के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान सामने आया है. बिना नाम लिए उन्होंने आलाकमान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर है. पार्टी के बड़े नेताओं का कार्यकर्ता से संपर्क टूट गया है. फाइव स्टार होटलों में बैठकर चुनाव नहीं लड़ सकते.


गुलाम नबी आजाद ने कहा, “जो लोग वहां होते हैं उनका कनेक्ट लोगों के साथ टूट गया है. ब्लॉक के लोगों के साथ, जिलों के लोगों के साथ कनेक्ट टूट गया है. समस्या ये है कि जब हमारी पार्टी में कोई पदाधिकारी बनता है तो वो लेटर पैड तो छाप देता है और विजटिंग कार्ट बना देता है. वो समझता है कि मेरा काम बस खत्म हो गया. काम तो उस वक्त से शुरू होना चाहिए.”


इतना ही नहीं गुलाम नबी आजाद ने एक शेर भी पढ़ा. उन्होंने कहा, "पार्टी से इश्क होना चाहिए. ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ ली जे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है. लोग समझते हैं कि लड़कियों से प्रेम करना ही इश्क है. भगवान से इश्क, अपने पीर पैगंबर से भी इश्क, अपने धर्म से भी प्यार होता है."


बता दें कि अगले महीने संभावित तौर पर कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है. पहले भी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद हो चुका है. नेताओं ने चिट्ठी लिखी थी उस पर भी विवाद हो गया था. अब गुलाम नबी आजाद ने जो बयान दिए हैं उससे ये सवाल खड़ा होता है कि क्या एक बार फिर अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर विवाद होगा?


 


Share

Leave a Reply