छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रेकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी 1300 रुपये सस्ती

रेकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी 1300 रुपये सस्ती
Share

नईदिल्ली। एससीएक्स पर 11.30 बजे चांदी की कीमत में करीब 1300 रुपये और सोने की कीमत में 190 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। 5 अगस्त को डिलिवरी वाला गोल्ड 187 रुपये की गिरावट के साथ 53000 पर ट्रेड कर रहा है। कारोबार के दौरान आज यह 53429 के रेकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। अभी तक का न्यूनतम स्तर 52933 है। अक्टूबर डिलिवरी वाले गोल्ड की कीमत 104 रुपये (52935) और दिसंबर डिलिवरी वाले गोल्ड की कीमत में 50 (53123) रुपये की गिरावट देखी जा रही है।
 
 
एससीएक्स पर 11.30 बजे सितंबर डिलिवरी वाली चांदी की कीमत में 1288 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। यह इस समय 64066 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। कारोबार के दौरान यह 65370 के उच्चतम स्तर और 63910 के न्यूनतम स्तर तक पहुंची थी। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 1206 रुपये की गिरावट के साथ 65652 पर ट्रेड कर रही है।
 
 
कोरोना संकट के बीच सोना इस साल अब तक 30 फीसदी तक महंगा हो चुका है। संकट के समय निवेशक यहां सुरक्षित निवेश कर रहे हैं। पांच ऐसे फैक्टर हैं जिसके कारण सोने में निवेश को समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने, लो टू नेगेटिव बॉन्ड यील्ड, सरकार पर बढ़ते कर्ज का बोझ, मॉनिटरी पॉलिसी इजिंग और स्ट्रॉन्ग टेक्निकल मोमेंटम। ये ऐसे पांच फैक्टर हैं, जिनके कारण सोने में निवेशकों का इंट्रेस्ट बढ़ रहा है और इसकी कीमत भी उछल रही है।
 
 
इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 710 रुपये और चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 313 रुपये की तेजी आई। बुधवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 53,797 रुपये पहुंच गया था। पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 53,087 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत भी 313 रुपये की तेजी के साथ 65540 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी का भाव 65,227 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
 
 
एंजेल कमोडिटी के डीवीपी अनुज गुप्ता ने बताया कि आने वाले में सोने के दाम और बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि गोल्ड का आउटलुक काफी पॉजिटिव है और यह एससीएक्स पर 54 हजार से 54,500 तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनैशनल मार्केट में सोने का भाव 2000 डॉलर तक जा सकता है। गुप्ता ने बताया कि दीवाली तक सोने के भाव में तेजी देखी जा सकती है।

Share

Leave a Reply