BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सोने और चांदी के कीमतों में आई गिरावट, जाने कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी

 सोने और चांदी के कीमतों में आई गिरावट, जाने कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी
Share

नई दिल्ली।  गुरुवार को भारतीय बाजारों में 14 जनवरी 2021 को गोल्‍ड के भाव में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में 369 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। वहीं, चांदी के दाम में भी 390 रुपये प्रति किग्रा की मामूली गिरावट आई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 48,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 64,924 रुपये प्रति किग्रा पर थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में भी गोल्‍ड का भाव आज गिरा, जबकि चांदी की कीमत जस की तस रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को सोने का भाव 369 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया। राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,842 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी की बात करें तो बृहस्‍पतिवार को इसकी कीमतों में भी मामूली कमी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में 390 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई अब इसके दाम 64,534 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 25.21 डॉलर प्रति औंस पर जस का तस रहा।
 

Share

Leave a Reply