BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज का भाव
Share

मुंबई |  विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर बीते सप्ताह वायदा बाजार में सोना 795 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,260 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में तीन सप्ताह बाद सोने में साप्ताहिक गिरावट देखी गई है। सोने की कीमत गत सप्ताह 795 रुपये यानी 1.70 प्रतिशत टूटकर 46,737 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई। सोना मिनी भी 738 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में अंतिम कारोबारी दिवस पर 46,431 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

 

विदेशों में बीते सप्ताह सोना हाजिर 8.20 डॉलर फिसलकर 1,769.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.90 डॉलर की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,768.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर चाँदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 1,260 रुपये यानी 1.87 प्रतिशत सस्ती हुई और सप्ताहांत पर 67,524 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चाँदी मिनी की कीमत 269 रुपये गिरकर 68,447 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.10 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 25.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 

Share

Leave a Reply