BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

फिर आई सोने में गिरावट, 45000 रुपये से नीचे आया सोना

फिर आई सोने में गिरावट, 45000 रुपये से नीचे आया सोना
Share

मुंबई। यूएस ट्रेजरी यील्ड में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से एक बार फिर सोने की कीमतों पर दबाव देखने के मिल रहा है। सोने की कीमतों में कई दिन के तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 23 रुपये की गिरावट के साथ खुला। सुबह साढ़े 10 बजे यह 67 रुपये की गिरावट के साथ 44884 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 44830 रुपये का न्यूनतम और 44961 रुपये का अधिकतम स्तर छू लिया। जून डिलीवरी वाला सोना भी 96 रुपये की गिरावट के साथ 45213 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। मई डिलीवरी वाली चांदी 501 रुपये की गिरावट के साथ 67246 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 105 रुपये सुधर कर 44,509 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी। सोने का पिछला बंद भाव 44,404 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1,073 रुपये की तेजी के साथ 67,364 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन चांदी का बंद भाव 66,291 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Share

Leave a Reply