BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

इस साल 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटा, पहुंच गया 26.11 अरब डॉलर पर

 इस साल 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटा, पहुंच गया 26.11 अरब डॉलर पर
Share

नई दिल्ली। सोने का आयात चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में 3.3 प्रतिशत घटकर 26.11 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में पीली धातु का आयात 27 अरब डॉलर रहा था।
 
आंकड़ों के अनुसार सोने के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में व्यापार घाटा कम होकर 84.62 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 151.37 अरब डॉलर रहा था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।आभूषण निर्यात को प्रोत्साहन के लिए सरकार ने बजट में इस पर आयात शुल्क घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि, साथ ही इस पर 2.5 प्रतिशत का कृषि संरचना और विकास उपकर लगाया गया है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 33.86 प्रतिशत घटकर 22.40 अरब डॉलर रह गया।

फरवरी में हालांकि सोने का आयात बढ़कर 5.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले साल समान महीने में 2.36 अरब डॉलर था। अप्रैल-फरवरी के दौरान चांदी का आयात भी 70.3 प्रतिशत घटकर 78.07 करोड़ डॉलर पर आ गया।

Share

Leave a Reply