BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सोने के दाम में आई गिरावट, पेट्रोल और डीजल के दाम रहे स्थिर

 सोने के दाम में आई गिरावट,  पेट्रोल और  डीजल के दाम रहे स्थिर
Share

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की दाम में शनिवार को भी कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। गौरतलब है की 30 मार्च, 2021 को कीमतें गिरने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतो में बीते गुरूवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गयी थी। सरकारी तेल कम्पनियो ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 16 और डीजल के दाम में 14 पैसो की कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल अब दिल्ली में 90.40 रूपये और डीजल 80.73 रूपये प्रति लीटर मिल रहा है। हालाँकि आज पेट्रोल डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
 
पेट्रोल डीजल की कीमते अलग अलग राज्यों मेअलग अलग रहती है। वर्तमान में केंद्र लगभग 33 रूपये का टैक्स पेट्रोल डीजल पर ले रहा है, यानी की इसके बाद जो भी कीमत आपके राज्य में है, लगभग उतना कर पेट्रोल डीजल पर राज्य सरकार ले रही है, और इस वजह से इसकी क़ीमतो मे अलग अलग जगह पर अलग अलग दाम रहते है।
 
सोने का भाव आज 1,900 रुपये प्रति 100 ग्राम कम हो गया। शनिवार को सोना खरीदने वालो को 190 रुपये प्रति 10 ग्राम कम भुगतान करना होगा। सोने की दरों में ये गिरावट निश्चित रूप से सोने के खरीदारों काफी खुश कर देगी क्योंकि पूरे भारत में अब शादी का सीजन शुरू हो चुका है।
 
वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी में सोने की कीमत में 0.2 फीसदी की गिरावट आई है। देश की बात करे तो मुंबई में आज सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 45,060 रुपये, और 24 कैरेट के लिए 46,060 रुपये है। दिल्ली में, सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 46,360 रुपये और 24 कैरेट के लिए 50,580 रुपये है।
 
चेन्नई में आज सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 44,950 रुपये और 24 कैरेट के लिए 49,040 रुपये है। बैंगलोर में, सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 44,800 रुपये और 24 कैरेट के लिए 48,870 रुपये है। वहीँ लखनऊ में, सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 46,360 रुपये और 24 कैरेट के लिए 50,580 रुपये है।

Share

Leave a Reply