BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें सोने की कीमतों में कितने की हुई कमी

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें सोने की कीमतों में कितने की हुई कमी
Share

नई दिल्लीसर्राफा बाजार में सोने के डीलर्स ने लगातार चौथे सप्ताह में भी तगड़ा डिस्काउंट दिया, क्योंकि लोगों में सोने के आभूषण खरीदने को लेकर आकर्षण कम होता जा रहा है। चीन के बाद भारत में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक सोने के खरीदार हैं। भारत में श्राद्ध शुरू होने की वजह से सोने की खरीदारी को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि भारत में करीब दो हफ्तों का श्राद्ध का समय होता है, जो पूर्णिमा से शुरू होकर अमावस्या तक चलता है। इस दौरान भारत में सोना खरीदने को अशुभ माना जाता है।

 

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना 51,445 रुपये प्रित 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ, जबकि पिछले महीने सोना 56,191 के अपने ऑल टाइम हाई के स्तर पर चला गया था। ऐसे में गिरती मांग के चलते सोने के डीलर 30 डॉलर प्रति औंस यानी करीब 2200 रुपये प्रति औंस तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो प्रति 10 ग्राम पर करीब 780 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले हफ्ते तो सोने पर 40 डॉलर प्रति औंस तक का डिस्काउंट दिया जा रहा था।
 
अक्टूबर-नवंबर के दौरान अमूमन सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। इसकी वजह है फेस्टिव सीजन का आना। दिवाली के करीब सोना हमेशा चमकता है, लेकिन कोरोना की वजह से इस बार लोगों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है, जिसका सीधा असर सोने की मांग पर पड़ा है। मुंबई के एक गोल्ड डीलर का कहा है कि इस बार फेस्टिव सीजन के दौरान भी कीमतें कम ही रहने का अनुमान है, क्योंकि कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं।
पिछले महीने 7 अगस्त को सोने ने वायदा बाजार में अपना उच्चतम स्तर छुआ था और प्रति 10 ग्राम की कीमत 56,200 रुपये हो गई थी। तब से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 4800 रुपये की गिरावट आई है। यानी कि इन दिनों में सोना करीब 8-9 फीसदी गिर गया है। वैसे तो ये वक्त सोना खरीदने के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन सर्राफा बाजार में कम मांग की वजह से भारी डिस्काउंट देने के बावजूद लोग पहले की तरह सोने की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं।
 
सोने की कीमतें इतनी गिरावट के बावजूद इस साल 30 फीसदी चढ़ी हैं। यानी सोने की कीमतें भले ही इन दिनों गिर रही हैं, लेकिन पिछले साल के मुकाबले में इसमें ग्रोथ हुई है। ये बढ़ोतरी बीच में बढ़कर 40 फीसदी का स्तर भी पार कर गई थी। सोने की कीमतें कोरोना काल में बहुत ही ज्यादा ऊपर-नीचे हो रही हैं। सोने और शेयर बाजार में पैसा लगाने को लेकर लोग काफी सावधानी बरत रहे हैं।
 

Share

Leave a Reply