BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सोने के कीमतों में आई फिर गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

सोने के कीमतों में आई फिर गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना
Share

मुंबई। शुक्रवार को सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट का रुख दिख रहा है। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 60 रुपये की गिरावट के साथ खुला और दिन चढऩे के साथ इसमे गिरावट बढ़ती गई। सुबह 11 बजे यह 163 रुपये की गिरावट के साथ 44532 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 44523 रुपये का न्यूनतम और 44635 रुपये का अधिकतम स्तर छू लिया। जून डिलीवरी वाला सोना भी 153 रुपये की गिरावट के साथ 44949 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। मई डिलीवरी वाली चांदी 314 रुपये की तेजी के साथ 65183 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई जबकि चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 44 रुपये बढ़कर 44,347 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सत्र में सोना 44,303 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 637 रुपये गिर कर 64,110 रुपये प्रति किलो हो गई है। पिछले सत्र में चांदी 64,747 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।

Share

Leave a Reply