BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सोने की कीमतों में फिर आई गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

सोने की कीमतों में फिर आई गिरावट, जाने क्या है आज के भाव
Share

मुंबई। सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट का रुख दिख रहा है। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 32 रुपये की तेजी के साथ खुला। लेकिन सुबह 11 बजे यह 15 रुपये की गिरावट के साथ 44845 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 44809 रुपये का न्यूनतम और 44897 रुपये का अधिकतम स्तर छू लिया। जून डिलीवरी वाला सोना भी 9 रुपये की गिरावट के साथ 45267 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। मई डिलीवरी वाली चांदी 197 रुपये की गिरावट के साथ 65048 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

इससे पहले बुधवार को फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोना 149 रुपये गिरकर 44,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 44,499 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतें भी 866 रुपये घटी, जिसके बाद चांदी 64,607 रुपये प्रति किलो के स्तर पर जा पहुंची। पिछले सत्र में चांदी 65,473 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

Share

Leave a Reply