छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कस्टम ड्यूटी में कटौती से सोना धड़ाम: इस हफ्ते 2000 रुपये से अधिक गिरी कीमत

 कस्टम ड्यूटी में कटौती से सोना धड़ाम: इस हफ्ते 2000 रुपये से अधिक गिरी कीमत
Share

दिल्ली। दिल्ली सराफा बाजार में पिछले शुक्रवार को सोने का बंद भाव 48844 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि इस हफ्ते शुक्रवार को यह 46738 रुपये रह गया। इस तरह पूरे हफ्ते इसमें 2106 रुपये की गिरावट आई। यह गिरावट सोमवार को बजट घोषणाओं के साथ शुरू हुई और शुक्रवार तक जारी रही। कस्टम ड्यूटी में कटौती के फैसले से सोना पूरे हफ्ते उबर नहीं पाया। बजट के दिन सोमवार को इसमें 1324 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट आई और शुक्रवार को यह 163 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते सोने की वायदा कीमतों में भी गिरावट का दौर रहा।

एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले हफ्ते 49096 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस शुक्रवार को इसका बंद भाव 48080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस तरह पूरे हफ्ते इसमें 2016 रुपये की गिरावट आई। शुक्रवार को इसमें 115 रुपये की तेजी आई। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो गोल्ड 9120 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। पिछले साल अगस्त में सोना 56200 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। पिछला साल सोने के लिए बहुत ही शानदार साबित हुआ है। बीते साल सोने की कीमत करीब 28 फीसदी तक बढ़ी। अगस्त के महीने में तो सोने-चांदी ने एक नया रेकॉर्ड ही बना दिया था और अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया था। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही सोने की कीमत बढ़ी। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ। इससे पहले 2019 में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में थी।

 


Share

Leave a Reply