CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बिना SIM डाले आप किसी को भी कर सकेंगे कॉल

  Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बिना SIM डाले आप किसी को भी कर सकेंगे कॉल
Share

Reliance Jio के यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। की भारतीय मार्केट की टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को डिवाइसेज में eSIM सपोर्ट उपलब्ध करा रही हैं। eSIM या इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल को सीधे फोन में एम्बेड किया जाता है। अगर इस तरह की सिम फोन में दी जाती है तो इससे फोन का स्पेस तो बचता ही है साथ ही अलग से सिम ट्रे बनाने की जरुरत भी नहीं पड़ती है। यह किसी भी मोबाइल डिवाइस के रिमोट सिम प्रोविजनिंग को इनेबल करती है। यानी की eSIM के यूजर फ़ोन में बिना सिम डाले भी टेलिकॉम सर्विसेज यूज कर सकते हैं। आजकल कई फ़ोनों में ईसिम का चलन चल रहा है। ऐसे में अगर आप Reliance Jio के यूजर्स हैं तो आप यह सिम किसी भी पास के जियो स्टोर से ले सकते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बता रहे हैं की आप किस तरह फोन्स में ईसिम को एक्टिवेट कर सकते हैं।

यदि आप Reliance Jio eSIM के फायदों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको एक नया कनेक्शन लेने के लिए पास के Reliance Digital या Jio स्टोर पर जाना होगा। फिर आपको कनेक्शन पाने के लिए अपनी फोटो और आईडी प्रूफ देना होगा। यदि आप पास के Jio स्टोर का पता नहीं लगा पा रहा हैं तो टेल्को द्वारा दिए गए टूल का उपयोग करें, जो आपको नजदीकी टेलीकॉम स्टोर खोजने में मदद करेगा। नए Jio eSIM कनेक्शन को एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक फीचर डाउनलोड करना होगा। वहीं eSIM के कम्पेटिबल डिवाइस ऑटोमेटिकली इस सिम को कॉन्फ़िगर कर लेते हैं। यदि आप गलती से डाउनलोड किए गए eSIM को हटा देते हैं, तो आपको दोबारा निकटतम रिलायंस डिजिटल और Jio स्टोर जा कर उसे दोबारा एक्टिवेट कराना होगा। इसके लिए ग्राहक को फिर से फोटो और आईडी प्रूफ की कॉपी देनी होगी।

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या आपका फिजिकल सिम कार्ड eSIM में बदल सकता है? इसका जवाब है हाँ। आप अपने Reliance Jio फिजिकल सिम कार्ड को उस डिवाइस से एक SMS भेजकर eSIM में चेंज कर सकते हैं जिसमें Jio कनेक्शन एक्टिव है और सिम कॉन्फ़िगरेशन भी हो चुका है। आप इसी प्रोसेस को यूज करके अपने Jio eSIM को भी नार्मल सिम में ट्रान्सफर कर सकते हैं। हालांकि, उपयोगकर्ताओं को Jio eSIM सेवाओं आनंद उठाने के यह जरूर देखना होगा की उनका फ़ोन eSIM को सपोर्ट करता है या नहीं।
 

Share

Leave a Reply