CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी: ऐसे कर सकेंगे व्हाट्सऐप के नए फीचर्स का इस्तेमाल

 व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी: ऐसे कर सकेंगे व्हाट्सऐप के नए फीचर्स का इस्तेमाल
Share

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप में जब कोई नया वॉयस मैसेज भेजता है और उसकी समय सीमा ज्यादा होती है तो उसे सुनने में काफी अधिक समय लग जाता है, जिससे व्हाट्सऐप यूजर का समय बरबाद होता है। ऐसे समझें:- अगर किसी ने आपको फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भेजी है और रिकॉर्डिंग लंबी है तो उसे पूरा सुनने में काफी अधिक समय लगेगा। लेकिन अगर स्पीड बढ़ाने का फीचर होगा, तो आप उसे आधे से भी कम समय में सुन सकेंगे। 

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को बढ़िया सुविधा देने के लिए कई फीचर्स पर काम कर रहा है। इनमें से एक फीचर को व्हाट्सऐप ने अपने बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अलग-अलग स्पीड में वॉयस मैसेज को प्ले कर सकेंगे। यानी की आप चाहे तो उस वॉयस मैसेज को फ़ास्ट स्पीड में सुन सकते हैं या धीमी स्पीड में सुन सकते हैं। नया फीचर व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.21.9.4 में मिल रहा है लेकिन पिछला वर्जन भी इसे सपोर्ट करता है। इसके बाद यह साफ है की जल्द ही सभी व्हाट्सऐप यूजर्स को इस फीचर का अपडेट मिल सकेगा।

 व्हाट्सऐप बीटा यूजर्स को वॉयस मैसेज के पास प्लेबैक स्पीड का सिंबल दिखेगा। जिस पर क्लिक कर तीन अलग-अलग प्लेबैक स्पीड कंट्रोल्स नजर आएंगे। इसमें 1x, 1.5x और 2x प्लेबैक का ऑप्शन दिया गया है। वॉयस मैसेज पर क्लिक करने पर वो ऑडियो मेसेज नॉर्मली ही प्ले होगा। लेकिन उसके स्पीड को 1x, 1.5x या 2x पर क्लिक करके चेंज किया जा सकेगा। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा यूजर्स इस फीचर को ट्राई कर सकते हैं। व्हाट्सऐप यूजर्स बीटा वर्जन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद वो इस फीचर को यूज कर सकते हैं।

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप को पिछले महीने वॉयस मैसेज को अलग-अलग स्पीड पर प्लेबैक फीचर टेस्ट करते हुए देखा गया था। इसे WABetaInfo ने रिपोर्ट किया था। इस फीचर में स्लो स्पीड पर वॉयस मैसेज को प्ले करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। इस फीचर्स को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

Share

Leave a Reply