BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अच्छी खबर: रूस से स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप पहुंची हैदराबाद

अच्छी खबर: रूस से स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप पहुंची हैदराबाद
Share

हैदराबाद। देश में मात्र दो वैक्सीन के जरिए ही टीकाकरण अभियान किया जा रहा है लेकिन जल्द ही इस अभियान एक और वैक्सीन का नाम जुड़ जाएगा। अब कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की खुराकें भी दी जाएंगी और अगले हफ्ते से ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।
आज रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची। वैक्सीन के भारत पहुंचने के बाद रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने इस वैक्सीन को रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की प्रभावकारिता के पूरे दुनिया में चर्चे हैं। सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि स्पूतनिक-वी कोरोना के खिलाफ कितनी कारगार है।
इसके अलावा एन कदाशेव ने कहा कि रूसी के जानकारों ने इस वैक्सीन को कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावशाली बताया है। यही नहीं रूसी राजदूत ने स्पूतनिक-वी को रशियन-इंडियन वैक्सीन तक कह डाला। उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि स्पूतनिक-वी का उत्पादन भारत में धीरे-धीरे बढ़ेगा और कंपनी मिलकर एक साल 850 मिलियन खुराकें तैयार करेगी।
इसके अलावा उन्होंने आगे जानकारी दी कि भारत में एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। बता दें कि देश में पहले से ही दो वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही हैं। अब ऐसे में स्पूतनिक वी के बाजार में उपलब्ध हो जाने से वैक्सीनेशन में तेजी तो आएगी, साथी ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सकेगी।
 


Share

Leave a Reply