BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अच्छी खबर: नवंबर के आखिर तक आ सकते हैं ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के फाइनल नतीजे

 अच्छी खबर: नवंबर के आखिर तक आ सकते हैं ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के फाइनल नतीजे
Share

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन देश के कई राज्यों में संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में एकमात्र उम्मीद की किरण वैक्सीन के रूप में ही नजर आ रही है। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ रेस में फिलहाल तीन वैक्सीन सबसे आगे हैं, जिनमें से ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को लेकर नीति आयोग ने एक अच्छी खबर दी है। नीति आयोग ने बताया है कि ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के तीसरे चरण के नतीजे नवंबर आखिर या दिसंबर की शुरुआत तक सामने आ सकते हैं। 

 
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के तहत भारत का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देश में इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कर रहा है और अभी तक के नतीजे सकारात्मक हैं। इस ट्रायल के नतीजे नवंबर आखिर या दिसंबर के शुरू में उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा आईसीएमआर और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की वैक्सीन भी अपने दूसरे चरण के ट्रायल में है और इनके नतीजे भी नवंबर की शुरूआत तक मिल सकते हैं।

Share

Leave a Reply