CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गूगल और एपल ने मिलकर तैयार की तकनीक, बनेगा कोरोना अलर्ट देने वाला ऐप

गूगल और एपल ने मिलकर तैयार की तकनीक, बनेगा कोरोना अलर्ट देने वाला ऐप
Share

वॉशिंगटनः गूगल और एपल ने उस तकनीक को लॉन्च कर दिया है, जिससे कोरोना के लिए अलर्ट देने वाला ऐप तैयार किया जा सकता है. इस तकनीक से तैयार ऐप कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पहले इसे इस्तेमाल करने वाले को सतर्क करेगा.

एपल के CEO टिम कुक ने ट्विटर पर लिखा, ''हमारी तकनीक स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में सहायता करेगी. हमने गूगल के साथ मिलकर एक्सपोजर नोटिफिकेशन तकनीक को तैयार किया है. हम इस तकनीक को जल्द ही यूजर्स तक उपलब्ध कराएंगे और यह यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी.''

 

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया, ''हमने इस तकनीक को एपल के साथ मिलकर बनाया है. उपलब्ध ऐप स्वास्थ्य एजेंसियों को संक्रमण का पता लगाने में मदद करेगा. हमारा लक्ष्य लोगों की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए वायरस के खतरे से लड़ना है.''

 

कैसे काम करेगी यह तकनीक
ये तकनीक वायरलेस टेक्नॉलॉजी ब्लूटूथ पर काम करेगी. इस तकनीक का इस्तेमाल कर सरकारी संस्था या स्वास्थ्य एजेंसियां अपना खुद का ऐप तैयार कर सकती हैं. जिससे कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी.

इस तकनीक से तैयार ऐप को गूगल या एपल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. एक आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में 380 करोड़ लोग स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं. 


Share

Leave a Reply