BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत सरकार ने ट्विटर को भेजा नोटिस, जाने क्या है वजह

भारत सरकार ने ट्विटर को भेजा नोटिस, जाने क्या है वजह
Share

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने 9 नवंबर को लेह को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बजाय जम्मू और कश्मीर के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को नोटिस जारी किया. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को पांच दिनों में यह बताने का निर्देश दिया है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान करने के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए.

 

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय साइबर समन्वय केंद्र के निदेशक द्वारा ट्विटर के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट को ये नोटिस भेजा गया है. ट्विटर ने पहले लेह को चीन के हिस्से के रूप में दिखाया था जिसके बाद मंत्रालय के सचिव ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को एक आपत्ति उठाते हुए एक पत्र लिखा था. जिसके जवाब में, ट्विटर ने त्रुटि को सुधार दिया था. लेकिन इसने लेह को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए अभी तक नक्शे को सही नहीं किया है.

भारत ने कही थी ये बात
मंत्रालय के सचिव अजय साहनी द्वारा लिखे गए पहले पत्र में डोरसी को याद दिलाते हुए ट्विटर से आग्रह किया गया था कि लेह, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का मुख्यालय है. इसमें कहा गया कि लद्दाख और जम्मू- कश्मीर दोनों भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और भारतीय संविधान द्वारा शासित हैं.


साहनी ने चेतावनी दी थी कि इस तरह की गलत बयानी ट्विटर की प्रतिष्ठा को धूमिल करेगी, साथ ही सरकार ने यह आग्रह भी किया था कि भारतीयों की संवेदनशीलता का सम्मान किया जाए. साहनी ने यह भी लिखा था कि ट्विटर द्वारा भारत की संप्रभुता और अखंडता का अनादर करने का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य और गैरकानूनी है.
 


Share

Leave a Reply