लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

छत्तीसगढ़ की प्रत्येक कन्या को स्कूटी दे सरकार : दीक्षा अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की प्रत्येक कन्या को स्कूटी दे सरकार : दीक्षा अग्रवाल
Share

अंबिकापुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ की कन्या शक्ति के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सरगुजा जिले में भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
विगत दो सालों से सरस्वती साईकल योजना का लाभ लाभार्थियों को नहीं पहुचा है। इस विषय का स्मरण कराने व गहरी निद्रा में पड़े छत्तीसगढ़ सरकार को जगाने साईकल चला कर कन्याशक्ति की बहनें कलेक्टरेट पहुंची।
भाजयुमो प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा यूपी में चुनावी घोषणा करके कहा गया कि चुनाव जीतने पर प्रत्येक लड़की को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटी जाएगी, जिसका प्रचार घूम-घूम के यूपी चुनाव समन्वयक भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री,छत्तीशगढ़) द्वारा किया जा रहा है। जो कि घोर निंदनीय है। उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात सरस्वती साईकल योजना को बंद कर दिया गया। अर्थात भाजपा सरकार द्वारा जो छात्राओं के हित में योजनाएं चलाई जा रही थी वो बंद कर दी गयी है। वही दूसरी ओर अपने प्रदेश की छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री के द्वारा भेद भाव किया जा रहा है, प्रदेश की प्रत्येक कन्या को मिलने वाले लाभ से उन्हें वंचित रखा जा रहा है।
भाजयुमो यह मांग करती है कि चूंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है अत: प्राथमिकता के आधार पर स्कूटी बांटने की शुरुआत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ प्रदेश से की जाए तथा प्रत्येक कन्या को उसका अधिकार मिले साथ ही गत 2 वर्षो की सरस्वती साईकल योजना के लाभार्थियों को जिन्हें अभी तक साईकल नही मिली है उन्हें भी साईकल के जगह अब स्कूटी बांटी जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रिया सिंह, पूनम राजपूत, नेहा राजवाड़े, देवंती सिंह, स्नेहा दास, रिया लकड़ा, मुस्कान दास, प्रतिभा, आगरिया, काजल विश्वकर्मा, संजना भूमिया, रीना भूमिया, ममता लकड़ा, अमृता तिर्की, मांडवी भगत, प्रीति, संजना पैंकरा, आलिया भगत, सशिमा पैंकरा, रवीना सिंह, नेहा पैंकरा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply