BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

राजनीतिक विरोध तक बर्दाश्त नहीं करके घोर असहिष्णुता का परिचय दे रही सरकार : संजय श्रीवास्तव

राजनीतिक विरोध तक बर्दाश्त नहीं करके घोर असहिष्णुता का परिचय दे रही सरकार : संजय श्रीवास्तव
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश सरकार अब छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल थोप रही है और राजनीतिक विरोध पर दमन का रास्ता अख़्तियार करके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कुचलने पर आमादा हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को भिलाई प्रवास से एक दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने काला झंडा दिखाने के ऐलान की जानकारी सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी। जिस पर भिलाई सेक्टर-6 निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्रवाई से टुकड़ा-टुकड़ा गैंग की अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए रूदालियों की तरह प्रलाप करने वाली कांग्रेस और उसके सत्ताधीशों का राजनीतिक चरित्र बेनक़ाब हो गया है, जो अपना राजनीतिक विरोध तक बर्दाश्त नहीं करके घोर असहिष्णुता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर तो प्रदेश सरकार और उसका पुलिस तंत्र क़ाबू नहीं पा सक रहा है, और राजनीतिक विरोध करने वाले एक कार्यकर्ता के घर को इस तरह घेरा गया मानो वह कोई शातिर अपराधी हो। प्रदेश सरकार का यह रवैया पूरी तरह फासीवादी और सामंतवादी प्रवृत्ति का परिचायक है। श्रीवास्तव ने कहा कि फेसबुक और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की आड़ लेकर भूपेश सरकार अभिव्यक्ति और निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हनन कर रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन से रोकने के लिए दमनात्मक तरीक़े आजमाने पर उतारू प्रदेश सरकार चाहे जितना दमनकारी रवैया अपना ले, भाजपा-भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की तरुणाई को लोकतंत्र की पहरेदारी और प्रदेश सरकार की ग़लत नीतियों की मुख़ालफ़त से रोक नहीं पाएगी। श्रीवास्तव ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री बघेल प्रशासनिक मशीनरी का शर्मनाक दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने पर उतर आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल याद रखें कि प्रजातंत्र में विरोध-प्रदर्शन को रोकने के प्रदेश सरकार के ऐसे कुत्सित इरादे कभी क़ामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।
 


Share

Leave a Reply