छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार का बड़ा तोहफा, मंहगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा

होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार का बड़ा तोहफा, मंहगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा
Share

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले डीए में वृद्धि का तोहफा सरकार की तरफ से मिला है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार के एलान के बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 फीसदी पिछले दिनों बढ़ाया गया। अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो गया है। वहीं, केंद्र की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने भी होली से पहले कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद प्रदेश के करीब 28 लाख कर्मियों और पेंशनरों को 4 फीसदी बढ़े डीए का लाभ मिलेगा। जनवरी 2024 से कर्मियों और पेंशनरों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार में लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी से देय महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की सौगात मिली है। पिछले गुरुवार 7 फरवरी को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए- डीआर की दरों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगी है।

केंद्र सरकार की इस वृद्धि के साथ ही डीए की मौजूदा दर 46 से 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नियम है कि डीए की दर 50 प्रतिशत के पार होने पर वेतनमान और अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारी संगठन भी सरकार पर आठवें वेतन आयोग गठित करने का दबाव बना सकते हैं। यूपी में कर्मियों और पेंशनरों ने सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है। कर्मचारियों के डीए में वृद्धि से लोकसभा चुनाव के दौरान सरकार के प्रति उनके रुझान में भी बदलाव आ सकता है।


Share

Leave a Reply