BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर : जीएसटी विभाग ने कारोबारी के यहां मारा छापा, कई घंटेे चली जांच

बड़ी खबर रायपुर : जीएसटी विभाग ने कारोबारी के यहां मारा छापा, कई घंटेे चली जांच
Share

रायपुर। जीएसटी चोरी करने के मामले में जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के एक हार्डवेयर कारोबारी के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बॉम्बे मार्केट कॉम्पलेक्स की एक हार्डवेयर शॉप पर छापा मारते हुए विभाग ने देर रात तक जांच की। करीब 8 घंटे की जांंच के बाद अफसर यहां से लौटे। इस कार्यवाही के दौरान विभाग ने कितने की जीएसटी चोरी पकड़ी है इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये छापा बॉम्बे मार्केट की सुधामा नट बोल्ट शॉप पर मारा गया। जीएसटी की टीम को इस शॉप के कारोबारी द्वारा लगभग 13 करोड़ की जीएसटी चोरी की जानकारी मिली थी। इसी की तस्दीक करने अधिकारियों ने यहां दबिश दी। अफसरों को अब तक की जांच में ये पता चला है कि कुछ दस्तावेजों के जरिए टैक्स की चोरी की गई है। करीब 8 अफसरों की टीम ने दिन भर इस दुकान में पड़ताल की। रात में शटर गिराकर जांच जारी रखी गई। अहम सबूत टीम अपने साथी ले गई है।

इस कार्रवाई से पहले जीएसटी की टीम ने रायपुर से एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया। केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने फर्म के दो ठिकानों पर छापा मारकर 7 करोड़ 26 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी है। उसके बाद फर्म के एक पार्टनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्थित सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कार्यालय के संयुक्त आयुक्त श्रवण कुमार बंसल ने बताया, रायपुर के फाफाडीह में लालगंगा मिडास स्थित मेसर्स श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज के कार्यालय और दोंदेकलां में परफेक्ट धर्मकांटा के पास श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज के कारखाने में तलाशी ली। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त हुए हैं।

Share

Leave a Reply