BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

लॉक डाउन: कोरोना के नाम पर गुटखा, गुडाखू व सिगरेट की कालाबाजारी शुरू हुई

लॉक डाउन: कोरोना के नाम पर गुटखा, गुडाखू व सिगरेट की कालाबाजारी शुरू हुई
Share

दंतेवाड़ा, जिले में कोरोना की आड़ में थोक व्यापारियों ने मौके का फायदा उठाते गुटखा-गुडाखू एवं सिगरेट की कालाबाजारी शुरू कर दिया है। जिससे गुटखा एवं गूडाखू प्रेमियों को दोगुना से ज्यादा दाम देकर सामान खरीदना पड़ रहा है। दंतेवाड़ा जिले में रोजाना 50-60 कोरोना पाजिटिव मरीज मिल रहे हैं। अभी लॉकडाउन नहीं लगा है पर साप्ताहिक हाट बाजार आदि को बंद करने का फैसला प्रशासन ने लिया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष मार्च अप्रैल में जब कोरोना ने दस्तक दी थी और पूरे देश में लॉकडाउन लगा था उस दौरान भी थोक व्यापारियों ने जमकर कालाबाजारी की थी। लोगों को कोराना का डर दिखाकर आवश्यक जरूरी सामानों के दामों पर बेतहाशा वृद्धि कर जनता को खूब लूटा था। बीते साल लॉकडाउन के समय 10 रूपए का एक डिब्बी गुडाखू 100 से 150 रूपए तक में बेची गई थी। इसी प्रकार गुटखा एवं सिगरेट के दाम भी चौगुना बढ़ा दिए गए थे।
जानकारी के मुताबिक एक पूड़ा राज गुटखा जिसमें 30 पीस गुटखा रहता है वह पहले 130 रूपए में मिलता था जो आज उसी पूड़े को 220 से 240 रूपए में थोक व्यापारी बेच रहे हैं। वहीं एक पेटी गुड़ाखू जिसमें 24 पैकेट होता है। एक पैकेट में 12 पिस गुडाखू होता है जिसकी कीमत दो दिनों पहले तक 03 हजार रूपए थी उसे बढ़ाकर 08 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी प्रकार सिगरेट एवं बिड़ी के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। मौके का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले बड़े व्यापारियों पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं।

 


Share

Leave a Reply