लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

दो बच्चों के पिता ने की हैवानित, किराएदार की बेटी का बनाया अश्लील वीडियो और देने लगा धमकी

 दो बच्चों के पिता ने की हैवानित, किराएदार की बेटी का बनाया अश्लील वीडियो और देने लगा धमकी
Share

जबलपुर| दो बच्चों के पिता द्वारा किराएदार की बेटी के साथ पिछले 6-7 वर्ष से की जा रही शर्मनाक हरकत को सुनकर कलेजा कांप उठता है। बाथरूम में स्नान करते समय उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे दिखाने के बाद वायरल करने की धमकी देते हुए वह शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। पहले तो स्वयं को अविववाहित बताकर युवती के साथ विवाह कर लेने का दबाव बनाया। शादीशुदा होने की पोल खुलने के बाद वह युवती की कहीं और शादी नहीं होने दे रहा। उसकी हरकतों के कारण युवती की शादी के लिए आए तीन रिश्ते टूट चुके हैं और चौथे रिश्ते को भी वह तोड़ने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार को युवती अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गढ़ा क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसके पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करने जाती है। पूर्व में माता-पिता जिस किराए के मकान में रहते थे उसके मालिक ने स्नान के दौरान चोरी छिपे उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली थी। माता-पिता जब भी घर पर नहीं रहते वह अश्लील फोटो दिखाकर शोषण करता। कुछ दिन बाद उसे स्वयं के मैरिज ब्यूरो सेंटर में नौकरी दिलवा दी। उसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन शोषण करने लगा।

शराबी पिता, बुआ व फुफेरा भाई दे रहे संरक्षण
युवती ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी हैं। उसका शोषण करने वाला दरिंदे पिता को शराब के लिए खर्चा देता है। उसकी बुआ व फुफेरा भाई भी दरिंदे के कर्ज तले दबे हैं जिससे वे उसके गुनाह पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं। वे दरिंदे का इस कदर साथ दे रहे हैं कि जब-जब किराए का मकान बदलकर उससे छुटकारा पाने वह दूर होना चाहती है यही लोग उसे नए घर का पता दे देते हैं। अश्लील वीडियो की दम पर वह घर में घुसकर मारपीट करने लगा है लेकिन कोई कुछ नहीं कर पा रहा।

फुफेरा भाई देता है रिश्ते की जानकारी
युवती ने बताया कि कर्ज देकर दरिंदे ने उसके फुफेरे भाई को खरीद लिया है। मां जब भी कहीं उसके विवाह के लिए रिश्ता तय करती है, फुफेरा भाई दरिंदे को जानकारी दे देता है। जहां भी शादी तय हुई दरिंदे ने परिवार वालों को अश्लील वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। चौथी बार फिर रिश्ता तय हुआ है और दरिंदा उसे भी तोड़ने की धमकी दे रहा।
 

Share

Leave a Reply