BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Health Tips :भीगी किशमिश का सेवन इन 5 लोगों के लिए फायदेमंद है, सुबह खाली पेट खाएं फिर देखें कमाल

Health Tips :भीगी किशमिश का सेवन इन 5 लोगों के लिए फायदेमंद है, सुबह खाली पेट खाएं फिर देखें कमाल
Share

 Soaked Raisins Benefits in Hindi: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद माना जाता है. कई लोग ड्राई फ्रूट्स को सूखा खाना पसंद करते हैं. तो वहीं कई लोग इनको भिगोकर खाना पसंद करते हैं. किशमिश, बादाम, अखरोट और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसलिए लोग कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन लोग इसको भिगोकर करते हैं. आज हम एक ऐसे ही मेवे की बात करने वाले हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाने में मददगार माना जाता है. हम बात कर रहे हैं किशमिश की जिसे पोषण का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा. अगर आप भी मजे से किशमिश खाते हैं तो और इसके लाभों के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताएंगे इसको खाने से होने वाले फायदे. खासतौर से भीगी किशमिश का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. भीगी किशमिश (Raisins Health Benefits) में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.

1. हड्डियों के लिए फायदेमंद

किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स भी माना जाता है. हम सभी जानते हैं कि कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप रोजाना भीगी किशमिश का सेवन करते हैं तो ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है.

2. आयरन से भरपूर

किशमिश में आयरन भी पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन करते हैं तो आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

3. बेहतर पाचन में मददगार 

किशमिश को फाइबर का अच्छा सोर्स भी माना जाता है, फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. भीगी हुई किशमिश का सेवन पेट से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.

4. वजन बढ़ाने में मददगार

हर रोज सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन वजन को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. अगर आप वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

5. एनर्जी बूस्टर

किशमिश में मौजूद आर्जिनिन नाम का प्रोटीन शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है.


Share

Leave a Reply