लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बारिश में घूमने के लिए मुंबई के पास ये 5 शानदार रोड ट्रिप्स, प्रकृति के बीच मिलेगा सुकून

बारिश में घूमने के लिए मुंबई के पास ये 5 शानदार रोड ट्रिप्स, प्रकृति के बीच मिलेगा सुकून
Share

 मुंबई। मानसून आते ही महाराष्ट्र की खूबसूरत वादियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय दूर जाना चाहते हैं तो बारिश का मौसम वीकेंड रोड ट्रिप के लिए सबसे बेहतर है। धुंध से ढकी पहाड़ियां, झरनों की आवाज और शांत झीलें सफर को यादगार बना देती हैं।

1. लोनावला-खंडाला (85 किमी)
मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर स्थित लोनावला और खंडाला मानसून के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन हैं। यहां टाइगर पॉइंट, भुशी डैम और राजमाची व्यू पॉइंट की खूबसूरती देखने लायक होती है।

2. मालशेज घाट (130 किमी)
पश्चिमी घाट का यह इलाका बारिश में स्वर्ग जैसा नजर आता है। घने कोहरे, झरनों और पहाड़ी रास्तों के कारण यह जगह नेचर लवर्स और फोटोग्राफर्स के लिए खास है।

3. इगतपुरी (120 किमी)
हरी-भरी पहाड़ियों, झीलों और शांत वातावरण के लिए मशहूर इगतपुरी मानसून में बेहद आकर्षक हो जाता है। भातसा घाटी और वैतरणा डैम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

4. भंडारदरा (165 किमी)
आर्थर झील, रंधा फॉल्स और विल्सन डैम के लिए प्रसिद्ध भंडारदरा प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है।

5. करनाला (60 किमी)
छोटी लेकिन यादगार ट्रिप के लिए करनाला पक्षी अभयारण्य और ऐतिहासिक किला शानदार विकल्प हैं।
बारिश के मौसम में ये रोड ट्रिप्स मुंबई के पास प्रकृति का खूबसूरत अनुभव देने के लिए परफेक्ट हैं।


Share

Leave a Reply