BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस पॉपुलर सिंगर और रैपर पर उन्ही की पत्नी ने कराया घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

इस पॉपुलर सिंगर और रैपर पर उन्ही की पत्नी ने कराया घरेलू हिंसा का मामला दर्ज
Share

पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) अब परेशानियों से घिरते नजर आ रहे हैं. उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद अब कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है और खास निर्देश हनी सिंह को दिए गए हैं.

क्या हैं पत्नी के आरोप
हनी सिंह की पत्नी ने एक पेटिशन दायर कर शारीरिक हिंसा से लेकर मानसिंक उत्पीड़न तक के आरोप पति पर लगाए हैं. इसी के साथ उन्होंने ज्वाइंट प्रॉपर्टी को बेचने पर रोक की मांग की है.


कोर्ट ने मांगा हनी सिंह से जवाब
यो यो हनी सिंह बॉलीवुड सिंगर, रैपर और एक्टर भी हैं जो इंडस्ट्री में हनी सिंह के नाम से फेमस हैं लेकिन उनका असली नाम है ह्दयेश सिंह. वहीं अब सिंगर के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में मामला पहुंच चुका है. हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की तरफ से दायर याचिका आज मजिस्ट्रेट के सामने रखी गई जिसके बाद कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर हनी सिंह से जवाब तलब किया है. उनके जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया है. सिर्फ यही नहीं ज्वाइंट प्रॉपर्टी को न बेचने का आदेश भी हनी सिंह को दिया गया है.

2011 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि हनी सिंह ने शालिनी तलवार के साथ 2011 में शादी की थी. उससे पहले दोनों काफी सालों से दोस्त थे. ये शादी दिल्ली में हुई थी वो भी पूरे सिख रीति रिवाजों के साथ. दोनों के बीच कभी किसी तरह के विवाद की कोई खबर नहीं आई लेकिन अब अचानक से उनकी पत्नी ने हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हनी सिंह ने कई म्यूजिक एल्बम रिलीज किए हैं तो साथ ही वो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.


Share

Leave a Reply