CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, TRS नेता ने काफिले के आगे खड़ी कर दी कार, मचा हड़कंप

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, TRS नेता ने काफिले के आगे खड़ी कर दी कार, मचा हड़कंप
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक का मामला सामने आया है। इस बार सुरक्षा में चूक तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) में हुई है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना मुक्ति दिवस के मौके पर अमित शाह हैदराबाद पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले के सामने टीआरएस (TRS ) नेता ने अपनी कार रोक दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उनकी कार को काफिले के आगे से हटवाया।

हालांकि, अब टीआरएस नेता श्रीनिवास का कहना है कि वो टेंशन में थे. कार काफिले के आगे रुक गई थी। पुलिसकर्मियों ने टीआरएस नेता श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात हैरदाबाद पहुंचे थे। तेलंगाना मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में वे आज कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले के आगे टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत सतर्क होते हुए कार को वहां से हटवाया गया।


Share

Leave a Reply