BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

26 March 2026 Ka Rashifal: महाष्टमी पर मिथुन और धनु राशि की चमकेगी किस्मत, पढ़िए दैनिक राशिफल

26 March 2026 Ka Rashifal: महाष्टमी पर मिथुन और धनु राशि की चमकेगी किस्मत, पढ़िए दैनिक राशिफल
Share

26 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। आज के दिन को महाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आज रात 12 बजकर 32 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 19 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। नवरात्र का यह आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। आज बन रहे इन विशेष संयोगों के चलते कुछ राशियों के जीवन में खुशियों और सफलता के योग बन रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत भी है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप परिवार के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिये अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 2

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 5

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे। आज के दिन मां दुर्गा को खीर-पूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 1

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज महाअष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता महागौरी को फूलों की माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 5

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके ऊपर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 4

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग किसी नये काम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं, वे किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 2

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। आज दुर्गा माता का ध्यान करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 7

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं, वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पाकर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बितायेंगे। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 3

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा पाने के लिये अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको बढ़िया समाधान मिलेगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 8

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी खुशियाँ लेकर आया है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी लाइफ अच्छी बनी रहेगी।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 6

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जायेंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रुकेंगे।

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 9

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। रुपए पैसों के मामले में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। टूर एंड ट्रेवल्स का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 4

Share

Leave a Reply