छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राशिफल: दिनांक 11 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 11 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:

आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे।


वृषभ :

शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।


मिथुन :

नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। चर्चा, वाद- विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।


कर्क :

आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ होगा। अनिद्रा सताएगी। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा। जलाशय के पास न जाना हितकर है।


सिंह :

आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है।


कन्या:

परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा।


तुला :

आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियां करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।


वृश्चिक :

आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्छ करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े- झंझट का कारण बन सकता है।


धनु :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।


मकर :

वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा।


कुंभ :

आज आपको तबीयत में बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगा। परंतु मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। आफिस तथा काम-काज की जगह उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। मौज-शौक और घूमने- फिरने के पीछे खर्च होगा। लंबी यात्रा होगी।


मीन:

बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। इसलिए संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ आपकी तकलीफें दूर कर देगा। आध्यात्मिकता और देशभक्ति मन को शांति देंगे।


Share

Leave a Reply